फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में फायरिंग: लड़ाई के लिए तय समय पर नहीं पहुंचा युवक, आरोपियों ने घर में घुसकर मारी गोली

Tue, 08 Sep 2026 12:02 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

आकाशदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर था तो कुलविंदर, लखविंदर और हरजिंदर सिंह उसके घर में दाखिल हुए और उसको मार देने की नीयत से फायर कर दिया। उसे कंधे में गोली लगी।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव ढिपाली में युवकों के दो गुटों ने लड़ाई करने के लिए आपस में समय तय किया। जब एक गुट के युवक तय समय पर नहीं पहुंचे तो दूसरे गुट के युवक हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने आकाशदीप सिंह पर गोली दाग दी, जो उसके कंधे पर लगी। हमलावरों ने आकाशदीप के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल युवक को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना फूल पुलिस ने हमला करने वाले तीन युवकों लखविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना फूल के एसएचओ सतवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

थाना फूल पुलिस को दर्ज करवाए बयान में आकाशदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर था तो कुलविंदर, लखविंदर और हरजिंदर सिंह उसके घर में दाखिल हुए और उसको मार देने की नीयत से फायर कर दिया। उसे कंधे में गोली लगी। पीड़ित ने बयान में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। थाना फूल के एसएचओ सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल आकाशदीप सिंह के बयान पर तीनों आरोपियों लखविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसएचओ ने बताया कि लड़ाई के लिए समय तय करने की बात सामने आ रही, उस बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें