फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पटियाला में भाजपा नेता अनिल मंगला की लाश भाखड़ा नहर से बरामद, तीन दिन पहले हुए थे लापता

Fri, 13 Feb 2026 05:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला

सार

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी, हादसा या कोई अन्य मामला।
विज्ञापन
भाजपा नेता अनिल मंगला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मंगला की लाश शुक्रवार को भाखड़ा नहर से बरामद कर ली गई है। वे पिछले तीन दिनों से लापता थे। घटना पटियाला-समाना रोड पर धनेठा गांव के पास हुई, जहां गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अनिल मंगला मंगलवार शाम से गायब थे। उनकी तलाश में पुलिस ने भाखड़ा नहर के आसपास छापेमारी की थी। दो-तीन दिन पहले पटियाला-समाना रोड पर भाखड़ा नहर के किनारे उनका स्कूटर, जैकेट और जूते बरामद हुए थे, जिसके बाद नहर में कूदने या डूबने की आशंका जताई गई थी। भोले शंकर डाइवर क्लब के गोताखोर टीम के प्रधान शंकर भारद्वाज ने शव मिलने की पुष्टि की। डाइविंग टीमों ने लगातार सर्च अभियान चलाया, जिसमें शुक्रवार को अनिल मंगला का शव नहर से निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी, हादसा या कोई अन्य मामला। पुलिस ने मामले में कोई संदिग्ध गतिविधि की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें