फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala Murder: गांव छन्ना गुलाब सिंह के सरपंच की हत्या, नशा छोड़ने के लिए डांटने पर ले ली जान

Mon, 16 Dec 2024 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

गांव छन्ना गुलाब सिंह के सरपंच सुखजीत सिंह आम आदमी पार्टी से संबंधित थे। वे गांव में युवाओं को नशा न करने के लिए कहते थे। आरोप है कि इसी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सरपंच सुखजीत सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला में भदौड़ के गांव छन्ना गुलाब सिंह के सरपंच सुखजीत सिंह की हत्या कर दी। गांव के लोगों पर ही हत्या का आरोप लग रहा है। आरोप है कि सरपंच चिट्टे का नशा बंद कराता था, जिसकी रंजिश में उसका कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि 40-50 हत्यारे घर में घुसे और तेजधार हथियारों के साथ बेरहमी से सुखजीत की हत्या कर दी। आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। इसके अलावा मृतक के पिता और अन्य साथियों पर भी हमला हुआ जिसमें मृतक के पिता और साथी भी गंभीर जख्मी हुए हैं। मृतक सरपंच आम आदमी पार्टी के साथ संबंधित था।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के लोग सरपंच चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखते थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम सरपंच ने गांव के कुछ लोगों को नशा छोड़ने के लिए डांटा तो उसके कुछ समय बाद नशा तस्कर अपने कई साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर सरपंच के घर आए और सरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस हमले के दौरान मौजूदा सरपंच सुखजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सरपंच के पिता अमरजीत सिंह समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए।

पुलिस अधिकारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है। मृतक के पिता के बयान दर्ज किया जा रहे है और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें