फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala: भोले-भाले लोगों को फंसाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, फिर मांगते थे पैसे; महिला समेत दो काबू

Sat, 22 Nov 2025 04:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

हरसिमरनप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर निवासी बरनाला ने गुरजंट सिंह को बरनाला अपने किराए के घर में बुलाया वहीं पहले से मौजूद भोलासिंह और हरसिमरनप्रीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और फिर उसके परिवार से पैसे वसूलने की योजना बनाई।
विज्ञापन
punjab police - फोटो : logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला पुलिस ने फिरौती लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाते थे और फिर उनसे पैसा वसूलते थे। 
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि मानसा निवासी संदीप सिंह ने थाना सिटी-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता गुरजंट सिंह को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनके पास गुरजंट सिंह के कुछ आपत्तिजनक वीडियो/फोटो भी हैं और वे उनसे फिराैती मांग रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी-2 में मामला दर्ज कर एक ट्रैप लगाया जिसमें शिकायतकर्ता संदीप सिंह को 50 हजार रुपये देकर नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास भेजा गया। 
विज्ञापन


जब पैसे की डिलीवरी की गई तो वहां हरसिमरनप्रीत सिंह निवासी बरनाला और राजवीर कौर निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए गए। 

पूछताछ में पता चला कि गुरजंत सिंह को खड्डी रोड पर एक मकान में बंधक बनाया गया था। जब उस जगह पर रेड की गई तो वहां से गुरजंट सिंह छुड़ाया गया और वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। 

जांच में सामने आया कि हरसिमरनप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर निवासी बरनाला ने गुरजंट सिंह को बरनाला अपने किराए के घर में बुलाया वहीं पहले से मौजूद भोलासिंह और हरसिमरनप्रीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और फिर उसके परिवार से पैसे वसूलने की योजना बनाई। उन्होंने बताया हरसिमरनप्रीत सिंह, भोला सिंह और राजवीर कौर को हिरासत में ले लिया गया है। सुखविंदर कौर की अभी तलाश जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें