बरनाला पुलिस ने फिरौती लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को फंसाकर उनकी आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाते थे और फिर उनसे पैसा वसूलते थे।
डीएसपी ने बताया कि मानसा निवासी संदीप सिंह ने थाना सिटी-2 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता गुरजंट सिंह को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। उनके पास गुरजंट सिंह के कुछ आपत्तिजनक वीडियो/फोटो भी हैं और वे उनसे फिराैती मांग रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी-2 में मामला दर्ज कर एक ट्रैप लगाया जिसमें शिकायतकर्ता संदीप सिंह को 50 हजार रुपये देकर नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास भेजा गया।
जब पैसे की डिलीवरी की गई तो वहां हरसिमरनप्रीत सिंह निवासी बरनाला और राजवीर कौर निवासी संगरूर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में पता चला कि गुरजंत सिंह को खड्डी रोड पर एक मकान में बंधक बनाया गया था। जब उस जगह पर रेड की गई तो वहां से गुरजंट सिंह छुड़ाया गया और वारदात में उपयोग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
जांच में सामने आया कि हरसिमरनप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर निवासी बरनाला ने गुरजंट सिंह को बरनाला अपने किराए के घर में बुलाया वहीं पहले से मौजूद भोलासिंह और हरसिमरनप्रीत सिंह ने उसे काबू कर लिया और फिर उसके परिवार से पैसे वसूलने की योजना बनाई। उन्होंने बताया हरसिमरनप्रीत सिंह, भोला सिंह और राजवीर कौर को हिरासत में ले लिया गया है। सुखविंदर कौर की अभी तलाश जारी है।