फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur: कार की गलत पार्किंग पर दो पक्षों में झगड़ा, बुजुर्ग के सिर पर मारा चाकू; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने कहा कि पुलिस ने कुछ देर बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर की पहचान मोहल्ला विजय नगर निवासी इंदरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के मोहल्ला पंज पिपली में कार की गलत पार्किंग को लेकर दो पार्टियों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद एक पार्टी, जिसकी गाड़ी सड़क के बीच में खड़ी थी और जिस पर पंजाब सरकार की प्लेट लगी थी, ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर तेजधार वाले चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत देखते हुए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसएचओ गुरसाहिब सिंह ने कहा कि पुलिस ने कुछ देर बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर की पहचान मोहल्ला विजय नगर निवासी इंदरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें