फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस ने लगाया प्याज का लंगर: बढ़ती महंगाई पर केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा हर मोर्चे पर विफल

Thu, 27 Aug 2026 03:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लगाया प्याज का लंगर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान छूते प्याज के दामों के विरोध में जालंधर कांग्रेस ने प्याज का लंगर लगाया है। जालंधर कांग्रेस के शहरी प्रधान राजिंदर बेरी और पार्षद डॉक्टर जसलीन सेठी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पहले चीनी और अब प्याज के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की थाली से प्याज गायब होता जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस के शासनकाल में महंगाई पर सवाल उठाते थे। वे अब इस मुद्दे पर जवाब देने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने आम जनता की भावनाओं को व्यक्त किया और सरकार से प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें