फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ठंड का प्रकोप: पारा 0.8 डिग्री पर पहुंचा, शीत लहर व घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट; 26 से बारिश के आसार

Sun, 25 Jan 2026 08:29 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

पंबाज में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो फरीदकोट 17.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड ने एक बार फिर तीखा असर दिखाया है। राज्य का न्यूनतम तापमान गिरकर 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में 7.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे चला गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा, हालांकि इसमें 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है लेकिन कई जिलों में शीत लहर और बेहद घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इसके प्रभाव से पंजाब में तीन दिन तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा। 29 जनवरी से एक बार फिर मौसम के शुष्क होने के आसार हैं। घने कोहरे और शीत लहर को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बठिंडा में सबसे कम तापमान
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, फिरोजपुर में 1.6 डिग्री, अमृतसर में 2.4 डिग्री, होशियारपुर में 2.5 डिग्री, पटियाला में 3.5 डिग्री, लुधियाना में 4.0 डिग्री और रूपनगर में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान की बात करें तो फरीदकोट 17.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें