मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात के लिए राजभवन पहुंचे। जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिए जाने के मुद्दे पर मान राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
मान ने हवारा को उनकी बीमार मां की देखभाल के लिए पैरोल देने की मांग उठाई थी। मान ने गवर्नर को कहा कि हवारा को पैरोल दी जाए, हम पंजाब में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा था। भगवंत मान ने लिखा था कि हवारा की मां की तबियत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से 10 दिनों की पैरोल दी जाए।