फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई

Fri, 01 Nov 2013 06:40 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। लिटिल स्टॉर प्ले-वे एंड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्हें बच्चों की रंगोली तथा दीपसज्जा और टीचर्स की रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


 प्रिंसिपल कुसुम दूमड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस समारोह के दौरान बच्चों ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर खूब पटाखे चलाए और बच्चों को मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया गया।

स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल नीलम डेमरा ने बच्चों को दीपावली की बधाई दी। कुसुम दूमड़ा ने बच्चों को बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र दीपावली के दिन 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या नगरी लौटे थे।
विज्ञापन


 उस दिन से हर वर्ष दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। चेयरमैन सुखपाल कक्कड़ ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मधु खुंगर, किरण, ज्योति, मीनू, रेणुका, पूजा, रजनी बहुगुणा, वैशाली गिरधर, प्रिंयका समेत स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें