फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Grenade Attack: जीशान अख्तर ने ली हमले की जिम्मेदारी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में है वांछित

Sat, 12 Apr 2025 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस हमले की जिम्मेदारी जीशान अख्तर ने ली है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट - फोटो : ANI/File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया की कोठी पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित जीशान अख्तर ने ली है। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिये उसने दावा किया है कि यह हमला हैप्पी पासिया व पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के साथ मिलकर किया है, क्योंकि कालिया इस्लाम के खिलाफ बोलते थे।
विज्ञापन




जीशान ने कहा कि कालिया पुलिस के लिए मुखबिरी करते थे और उन्होंने कई लोगों पर नाजायज केस दर्ज करवाए। उसने कहा कि आगे जंग जारी रहेगी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

यूपी से रची गई थी साजिश

पंजाब के पूर्व भाजपा प्रधान मनोरंजन कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमले की साजिश यूपी से रची गई थी। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने यूपी के डीजीपी व सरकार से संपर्क साधकर अलर्ट किया है। वहीं हमला करने वाला आतंकी काफी शातिर निकला, उसने यूपी के बदायूं के शादिर का मोबाइल चुराया और उसका इस्तेमाल किया, लेकिन उसने एक गलती कर दी। उसने कुरुक्षेत्र में किसी साथी को बोलकर ई-रिक्शा चलाने वाले सतीश के मौसी के बेटे हैरी को 3500 रुपये गूगल पे करवाए थे।

जालंधर में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी आपस में मौसेरे भाई हैं, जिनमें एक की उम्र 28 व दूसरे की 20 साल है। कुछ दिन पहले ये दोनों जालंधर में तीन दिन रुककर कालिया के घर की रेकी करके गए थे।

यह भी पढ़ें: कालिया की कोठी पर ग्रेनेड हमला: यूपी से रची गई आतंकी हमले की साजिश, बम फेंकने वाले दोनों मौसेरे भाई

पुलिस की टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने मोबाइल नंबर का खुलासा कर बताया कि उनको इस नंबर से टॉस्क और पैसे भेजे गए थे। पुलिस ने जब उक्त नंबर की छानबीन की तो पता चला कि नंबर यूपी का है और उक्त नंबर हरियाणा में भी मोबिलाइज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें