फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने जेड प्लस सुरक्षा की वापस

Wed, 13 Nov 2024 07:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई है। इससे पहले जत्थेदार ने केंद्र सरकार को अपनी सुरक्षा वापस लेने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
जत्थेदार हरप्रीत सिंह की जेड प्लस सुरक्षा ली गई वापस - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपनी जेड सुरक्षा वापस कर दी है। बीते दिनों उन्होंने केंद्र को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा वापस लिए जाने की अर्जी दी थी। अब केंद्र सरकार ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जेड श्रेणी सुरक्षा में तैनात कमांडो व सुरक्षाकर्मियों को वापस बुला लिया है।

राज्य सरकार की ओर जत्थेदार को पंजाब पुलिस की सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है। अब पंजाब पुलिस के जवान ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अभी तक उनकी सुरक्षा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात थे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में करीब 20 कर्मचारी तैनात थे, जो अब कम कर दिए गए हैं। जून 2022 में केंद्र ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराई थी। हालांकि तब भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सुरक्षा दिए जाने का विरोध किया था। उनके मना करने के बाद भी केंद्र सरकार ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा में 6 जवान भेज दिए थे।

करीब दो साल पहले सीएम भगवंत मान की सरकार ने उनकी वीआईपी सुरक्षा को कम कर दिया था। सिक्योरिटी कम किए जाने के समय इसका विरोध भी हुआ था, यहां तक कि एसजीपीसी कमेटी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें