फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से था परेशान: 20 साल का बेअंत फांसी पर झूला, मां-बेटी पर केस दर्ज; पिता ने बताई पूरी सच्चाई

Wed, 26 Aug 2026 01:23 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

बेअंत सिंह की गांव की सादीया के साथ बातचीत चल रही थी। अब सादीया और उसकी मां फुलां देवी बेअंत को ब्लैकमेल करने लगीं और उससे पैसों की मांग करती थीं। 
 
विज्ञापन
मोगा में युवक ने दी जान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के गांव डाला में कथित ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर 20 वर्षीय बेअंत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता अमनप्रीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने एक युवती और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा ब्लैकमेलिंग से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन




डेढ़ साल से चल रही थी बातचीत 
पुलिस को दिए बयान में अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा बेअंत सिंह 12वीं पास करने के बाद उनके साथ खेती-बाड़ी का काम करता था। करीब डेढ़ साल से उसकी गांव की ही युवती सादीया के साथ बातचीत चल रही थी। आरोप है कि बाद में सादीया और उसकी मां फुलां देवी उर्फ शमशूं कथित तौर पर बेअंत को ब्लैकमेल करने लगीं और उससे पैसों की मांग करती थीं। 
विज्ञापन


आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर दोनों उसे झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकियां देती थीं। बेटे द्वारा पूरी बात बताने के बाद अमनप्रीत सिंह ने गांव के गणमान्य लोगों जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह और जोगिंदर सिंह को साथ लेकर युवती के परिजनों से बात भी की और बेअंत को परेशान न करने के लिए कहा। 

पिता के अनुसार, 24 अगस्त की शाम को वह दोबारा उक्त लोगों को साथ लेकर युवती के घर गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद युवती और उसकी मां ने बेअंत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं। लगातार मिल रही कथित धमकियों के कारण बेअंत मानसिक रूप से परेशान था।

25 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे बेअंत ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। कमरे से आवाज आने पर परिवार के सदस्य अंदर पहुंचे तो वह पंखे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और गांववासियों की मदद से मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सिविल अस्पताल मोगा पहुंची। वहां मृतक के पिता अमनप्रीत सिंह ने सुखदेव सिंह और जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में पुलिस को बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने सादीया और उसकी मां फुलां देवी के खिलाफ मामला दर्ज करके दिनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें