फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में पुलिस रिमांड में युवक की माैत: चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, पिता बोले-पुलिस ने पीटकर मार डाला

Wed, 16 Sep 2026 02:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

दलेर सिंह नशा करता था। उसके पिता का कहना है कि 13 सितंबर को वो नशा लेने के लिए गांव जय सिंह वाला में गया था, लेकिन वहां के लोगों ने उसे चोर समझकर थाना संगत पुलिस को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में थाना संगत पुलिस द्वारा गांव जय सिंह वाला में हुई चोरी के आरोप में पकडे़ गए युवक दलेर सिंह (26) की रिमांड के दौरान मंगलवार शाम को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पुलिस उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई। वहां से स्टाफ ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस युवक को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता बख्शीश सिंह ने थाना संगत पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने रिमांड के दौरान उनके बेटे की पीट कर हत्या कर दी। वहीं डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह का कहना था कि पुलिस पर परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे। 
विज्ञापन


बख्शीश सिंह ने बताया कि दलेर सिंह नशा करता था। 13 सितंबर को वो नशा लेने के लिए गांव जय सिंह वाला में गया था, लेकिन वहां के लोगों ने उसे चोर समझकर थाना संगत पुलिस को पकड़वा दिया था। बख्शीश सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को वह बेटे को अदालत में पेशी के दौरान मिले थे, तब वो बिलकुल ठीक था। मंगलवार रात को उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि दलेर की मौत हो गई है। उसने सीएम मान से इंसाफ की मांग की है। 
विज्ञापन


डीएसपी देहाती हरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने दलेर सिंह को चोरी के आरोप में पकड़ा था। मृतक के पिता द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। 

ढाई साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
दलेर सिंह के पिता बख्शीश सिंह जब सिविल अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ दलेर का ढाई साल का बच्चा भी था। दादा की गोद में चढ़े मासूस को नहीं पता कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें