फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस की टिप्पर से टक्कर, एक युवती की मौत; 15 लोग घायल

Thu, 17 Sep 2026 09:33 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब

सार

तेज रफ्तार बस की टिप्पर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, एक युवती की मौत हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। पनबस मोगा डिपो की एक बस रेत से भरे टिप्पर से टकरा गई, जिसमें बरनाला जिले की एक युवती की मौके पर मौत हो गई व 15 यात्री घायल हो गए। अमृतसर से मोगा जा रही करीब 40 यात्रियों से भरी यह बस कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे टिप्पर से भिड़ गई।

विज्ञापन


तेज रफ्तार में थी बस  
जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस की गति करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार की वजह से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में धनौला (बरनाला) निवासी राजदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए 15 यात्रियों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस कर रही जांच 
गंभीर रूप से घायलों में सतनाम कौर (अमृतसर), सीता (बटाला), हरजिंदर सिंह (तरनतारन) तथा धनौला की हरप्रीत कौर, गुरमेल कौर और वीरपाल कौर शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें