फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर और कार में जोरदार टक्कर: सड़क पर धधकते वाहनों में फंसा युवक, जिंदा जलकर हुई मौत

Thu, 01 Oct 2026 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
युवक की जिंदा जलने से मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन निवासी गुरिंदर सिंह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था। वह सामान खरीदने के लिए स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था। मानांवाला के पास स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई और गुरिंदर स्कॉर्पियो में फंस गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।

 एक घंटे तक मदद का इंतजार, स्थानीय लोगों में रोष 
आग लगने के बाद राहगीरों, ढाबा संचालकों और पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। मोटरों, पानी की पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों से पानी डाला गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार, अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें