फगवाड़ा में मनसा देवी रोड पर एक घर में घुसकर एक व्यक्ति ने लड़की से कथित तौर पर गलत हरकतें कीं। मोहल्ले वालों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह घर में मोबाइल पर गाने सुन रही थी, तभी एक व्यक्ति घर में दाखिल हुआ। उसने बड़ी बहन का फोन नंबर मांगा और कुछ रुपये दिए। इसके बाद व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की से गलत हरकतें शुरू कर दीं।
पीड़िता के विरोध करने और शोर मचाने पर वह घर से भाग गया। मोहल्ले वालों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। लड़की ने बताया कि आरोपी पहले भी उसे गलत नजरों से देखता था। आरोपी का घर के पास प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है।