फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: घर में बैठे युवक पर हमला, अपने साथी के साथ आया था मौसी का बेटा; पेट में दागी गोली

Sun, 23 Aug 2026 01:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरजपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
घर में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। घर में कंप्यूटर पर काम कर रहे युवक हरजपाल सिंह को गोली मार दी गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि गोली चलाने वाला कोई और नहीं, बल्कि हरजपाल की मौसी का बेटा है। आरोपी कथित तौर पर अपने एक साथी के साथ घर पहुंचा था।
विज्ञापन




परिवार के मुताबिक घटना दोपहर को हुई। हरजपाल सिंह घर में कंप्यूटर पर अपना काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौसी का बेटा एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों हरजपाल को एक कमरे में ले गए और वहां उस पर गोली चला दी। गोली हरजपाल के पेट में लगी।
विज्ञापन

 
गोली की आवाज सुनकर मचा हड़कंप

गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरजपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उसने परिवार के सदस्यों से बातचीत भी की है।

पीड़ित की भाभी ने बताया कि परिवार में पहले किसी तरह की पुरानी रंजिश या बड़ा विवाद नहीं था। आरोपी का परिवार में आना-जाना भी था। ऐसे में अचानक गोली चलाने के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर परिवार भी हैरान है।
विज्ञापन


गोली क्यों चलाई, पुलिस खंगाल रही वजह?
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की भूमिका, घटना के पीछे के कारण और मौके पर मौजूद परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल गोली चलाने की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें