फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में नशे की बलि चढ़ा एक और युवक: खेतों में मिला शव, बाजु पर लटका था इंजेक्शन

Wed, 16 Sep 2026 07:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

बठिंडा जिले एक गांव में युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक का शव खेत में मिला जिससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले के गांव जय सिंह वाला में चिट्टे का नशा युवाओं को अपनी चपेट में लेता जा रहा, जिसके आगे गांववासी बेबस नजर आ रहे। बुधवार को सुबह गांववासी रिंमपल की हेरोइन का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। इस जानलेवा नशे ने छह माह के बच्चे से उसके पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को रिंम्पल की पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके जा रही थी, तो उसे गांव के किसी व्यक्ति ने फोन करके उसके पति की मौत के बारे में जानकारी दी जिसके बाद वह रास्ते से वापस लौट आई। थाना संगत पुलिस के एसएचओ हरबंस सिंह का कहना था कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। 

ग्रामवासी जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह गांव एक खेत के पास खाली जगह पर बेहोशी की हालत में एक युवक पड़ा था, जिसकी एक बाजु पर इंजेक्शन लटक रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा से घटना को लेकर माइक पर बोला गया जिसके बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए। लोग जब मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें