फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में महिला ने खुद को आग लगाई: 80 फीसदी झुलसी, बाइक की किस्त के लिए बेटे ने छीनी थी बालियां

Thu, 03 Sep 2026 01:27 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पवन कुमार के अनुसार, नशे का आदी होने के कारण उसका छोटा भाई अपनी मां से नशे के लिए भी पैसे मांग रहा था। बेटे के लगातार पैसे मांगने से परेशान महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के डेयरीवाल क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगाने के पीछे महिला के छोटे बेटे द्वारा कथित तौर पर की जा रही परेशानी को वजह बताई जा रहा है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी महिला को सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसके बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अमृतसर लेकर गए हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

घायल महिला की पहचान पुष्पा देवी पत्नी सौदागर मल 60 वर्षीय निवासी डेयरीवाल पठानकोट के रूप में हुई है। महिला के बड़े बेटे पवन कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नशे का आदी है। वह खुद भी दिहाड़ी लगा घर खर्च चलाता है। घर में तंगी के बावजूद करीब तीन महीने पहले ही छोटे भाई ने मोटरसाइकिल खरीदी थी। मोटरसाइकिल की किस्त नहीं देने के कारण छोटे भाई ने सुबह मां की सोने की बालियां ले लीं और कहा कि वह बालियां बेचकर मोटरसाइकिल की किस्त चुकाएगा। 
विज्ञापन


पवन कुमार के अनुसार, नशे का आदी होने के कारण उसका छोटा भाई अपनी मां से नशे के लिए भी पैसे मांग रहा था। बेटे के लगातार पैसे मांगने से परेशान महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद महिला को गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पठानकोट इमरजेंसी तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी है। हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां परिजन उसका उपचार करवा रहे हैं। अभी पीड़ितों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें