फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द व्हाइट हाउस का वीडियो: अवैध प्रवासियों को स्पष्ट संदेश-हाथों व पैरों में बेड़ियां बांधकर ही भेजेंगे

Thu, 20 Feb 2025 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर व्हाइट हाउस की ओर से एक्स पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा गया था कि रोजेज आर रेड वॉयलेट्स आर ब्ल्यू, कम हेयर इलिग्ली एंड वी विल डिपोर्ट यू।
विज्ञापन
द व्हाइट हाउस के एक्स पर शेयर की वीडियो में एक अवैध प्रवासी के हाथों में लगाई गई हथकड़ियां और बेड़िय - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारत के अवैध प्रवासियो को लेकर द व्हाइट हाउस ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिये अमेरिका ने भारतीयों के लिए एक प्रकार से यह संदेश भेजा है कि वह अवैध प्रवासियों को हाथों और पैरों में बेड़ियां लगाकर ही वापस भेजेगा। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के एक्स पर शेयर वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिका किस तरह अवैध प्रवासियों को फ्लाइट में बैठाने से पहले उनके हाथों और पैरों में हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर भेजता है। इस वीडियो पर इलीग्ल एलियन डिपोर्टेशन फ्लाइट का कैप्शन दिया गया है। 

वहीं कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर व्हाइट हाउस की ओर से एक्स पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा गया था कि रोजेज आर रेड वॉयलेट्स आर ब्ल्यू, कम हेयर इलिग्ली एंड वी विल डिपोर्ट यू। बीते दिनों अमेरिका से डिपोर्ट किए गए एक सिख युवक के सिर से पगड़ी तक उतरवा दी गई। इस मामले में भी पंजाब के नेता, मंत्रियों, विधायकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। पंजाब के नेताओं ने कहा कि अमेरिका को मानवाधिकारों का ध्यान रखना चाहिए। यहां तक की पंजाब के नेताओं ने केंद्र से इस पर अमेरिका से बात करने के लिए कहा है, ताकि अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों को बेड़ियां पहनाने और सिख युवाओं के सिर से पगड़ी उतारने जैसे कृत्य न किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें