शनिवार देर शाम को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज हवाएं चलने के बाद देर रात को बूंदाबादी होने लगी जिससे मौसम में गिरवाट दर्ज की गई।
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में देर रात को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। शनिवार देर शाम को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। जिससे ठंडक और बढ़ गई। तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया गया। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार यह बदलाव स्थानीय बादलों के कारण हुआ है। बूंदाबांदी थमने के बाद आसमान साफ होने की संभावना है।
वहीं, पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में शनिवार देर शाम को मौमस ने करवट ली। यहां भी तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलत मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम के बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल मंडियों में पड़ी है।