फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध:मार्च से अब तक 1059 किलो चिट्टा, 25,646 तस्कर गिरफ्तार, केजरीवाल ने महिलाओं को दी ये सलाह

Wed, 13 Aug 2025 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब में 1 मार्च से अबतक 10 क्विंटल चिट्टा पकड़ा जा चुका है। वहीं पुलिस ने 25 हजार से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन की तरफ से चलाया जा रहा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। एक मार्च 2025 से अब तक पंजाब पुलिस ने 16,400 एफआईआर दर्ज करते हुए तस्करी के आरोप में 25,646 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 1,059 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी बुधवार को विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1059 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस ने 366 किलोग्राम अफीम, 215 क्विंटल भूकी, 29 किलोग्राम चरस, 405 किलोग्राम गांजा, 32.35 लाख नशीली गोलियां, कैप्सूल और 12.32 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि नशों की तस्करी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के तहत पंजाब सरकार विशेष अभियान चला रही है, जिसके अंतर्गत वार्डों और गांवों के निवासियों को नशा सेवन के विरुद्ध शपथ लेने और नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों का समर्थन करने से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का हिस्सा बन रहीं महिलाएं -केजरीवाल
वहीं आप सुप्रीमों ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सत्ता संभाली तो उस समय सूबे में नशे की बहुत ज्यादा समस्या थी, लेकिन आज हम पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान चला रहे हैं। अगर किसी घर पर कोई नशा करता है, किसी का भाई, बेटा, पति या पिता नशा करता है तो सबसे ज्यादा परेशानी घर की महिलाओं को होती है। अगर पंजाब की सभी महिलाएं नशे के खिलाफ एकजुट हो जाएं तो पंजाब से नशा खत्म करने से कोई भी नहीं रोक सकता।  
 

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की महिलाएं भी युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान का हिस्सा बन रही हैं। मैं आपसे कहना चाहूंगा कि आपकी नजर में कोई भी नशे का आदी हो, उसे नशा मुक्ति केंद्र में भेजिए। महिलाएं चाहती हैं कि नशा खत्म हो। पहले नशा मुक्ति केंद्र बहुत खराब होते थे। अब हमने सभी नशा मुक्ति केंद्रों में एसी, सीटीटीवी लगवाए हैं। किसी को नशा छुड़वाने का काम करोगे तो इससे बड़ा पुण्य का काम दूसरा कोई नहीं हो सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें