फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आप विधायक को ग्रामीणों ने घेरा: मांगा विकास कार्यों का हिसाब, जमकर की नारेबाजी; देखें वीडियो

Mon, 23 Nov 2026 10:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा

सार

पंजाब के मोगा में आप विधायक को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गांव में आए विधायक की गाड़ी को ग्रामीणों ने बाइक लगाकर रोका और विकास कार्यों का हिसाब मांगने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
मोगा में आप विधायक की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोका - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में आम आदमी पार्टी के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और गांव में विकास कार्य न होने को लेकर सवाल उठाए। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण विधायक से गांव में विकास कार्य नहीं होने का जवाब मांगते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन




विधायक के खिलाफ की नारेबाजी 
वीडियो में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर बिना ग्रामीणों के सवालों का जवाब दिए गाड़ी में बैठकर वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस दौरान विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक पिछले साढ़े चार साल से गांव में नहीं आए, लेकिन चुनाव का समय नजदीक आने पर अब गांव पहुंच रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव डाल का बताया जा रहा वीडियो
यह वायरल वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है और यह गांव डाला का है, जो निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मोगा में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की 'खुशहाल पंजाब रैली' होने जा रही है, उससे पहले विधायक के विरोध ने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें