फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे भी खुलती है किस्मत: सब्जी बेचने वाले को लगी 11 करोड़ की लॉटरी, दोस्त से पैसे उधार लेकर खरीदा था टिकट

Wed, 05 Nov 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजस्थान के अमित सेहरा ने पंजाब लॉटरी रिजल्ट दिवाली बंपर पुरस्कार 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते हैं। अमित बठिंडा घूमने आए थे और तभी उन्होंने लाॅटरी टिकट खरीदा था।
विज्ञापन
अमित सेहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की एक यात्रा, एक दोस्त की थोड़ी-सी मदद और ढेर सारी किस्मत। राजस्थान के एक सब्जी विक्रेता ने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में 11 करोड़ रुपये जीते है।
विज्ञापन


दरअसल अमित सेहरा ने एक दोस्त से पैसे उधार लेकर बठिंडा की एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी-दिवाली बंपर 2025 में यह शीर्ष पुरस्कार जीता है। आंखों में आंसू आने पर उन्होंने कहा कि उनके पास लॉटरी पुरस्कार पाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए चंडीगढ़ जाने के लिए भी पर्याप्त पैसे नहीं थे। 

Trending Videos

कोटपुतली में ठेले पर बेचते हैं सब्जी

जयपुर के कोटपुतली में रहने वाले और ठेले पर सब्जियां बेचने वाले सेहरा ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे छप्पर फाड़ के (अप्रत्याशित और बड़ा इनाम) दिया है। उन्होंने कहा कि वह यह पैसा अपने दो छोटे बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। सब्जी विक्रेता ने कहा कि वह अपने दोस्त मुकेश को लॉटरी टिकट के लिए पैसे उधार देने के लिए एक करोड़ रुपये भी देंगे। पंजाब राज्य लॉटरी का परिणाम 31 अक्तूबर को घोषित किया गया था।  
विज्ञापन

पत्नी के लिए भी खरीदा था टिकट

अमित ने बताया कि उन्होंने दो टिकट खरीदे थे। एक अपने लिए और एक अपनी पत्नी के लिए। उनकी पत्नी के टिकट ने एक हजार रुपये जीते और उनके टिकट ने 11 करोड़ रुपये जीते। वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा और घर बनाने के लिए करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें