फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह का चंडीगढ़ दाैरा: शाम को पहुंचेंगे, पंचकूला में ठहरेंगे; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

Sat, 31 Oct 2026 10:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए करीब 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। काफिले के रास्तों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा रहेगा। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क और आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला में सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


पहले उनका एक नवंबर को आने का कार्यक्रम था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार शाम को आएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे पंचकूला जाएंगे और रात वहीं रुकेंगे। रविवार सुबह करीब 10:15 बजे पंचकूला से चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां राइजिंग डे परेड में शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वीवीआईपी दौरे को देखते हुए करीब 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। काफिले के रास्तों और कार्यक्रम स्थलों के आसपास सुरक्षा का बहुस्तरीय घेरा रहेगा। सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क और आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। पुलिस लाइन और तिरंगा पार्क के आसपास मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी एसपीजी संभालेगी। इसके साथ चंडीगढ़ पुलिस के प्रशिक्षित कमांडो और स्थानीय पुलिसकर्मी भी मोर्चा संभालेंगे। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के साथ प्रस्तावित रूट पर रिहर्सल भी की जा रही है।
विज्ञापन


गृह मंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान चंडीगढ़ में शनिवार रात एक घंटे और रविवार को साढ़े छह घंटे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। पंचकूला में भी रन फॉर यूनिटी मैराथन के कारण शनिवार सुबह चार घंटे रास्ते बंद रहेंगे। इसके अलावा अमित शाह के दौरे को लेकर शनिवार शाम और रविवार सुबह वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की है।

चंडीगढ़ में कब और कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
31 अक्तूबर, रात 8 से 9 बजे
एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक दक्षिण मार्ग।
ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट तक पूर्व मार्ग।
ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट तक पंचकूला की ओर जाने वाला मध्य मार्ग।

1 नवंबर, सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक
फन रिपब्लिक लाइट पॉइंट से मटका चौक तक मध्य मार्ग।
सेक्टर-16/17 लाइट पॉइंट से लायंस लाइट पॉइंट होते हुए सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क तक का रास्ता।
रेलवे लाइट पॉइंट से शास्त्री नगर लाइट पॉइंट तक।
पुलिस लाइंस के पीछे वाले लाइट पॉइंट से सेक्टर-26 पुलिस लाइन तक।
पुलिस लाइन से सेंट कबीर लाइट पॉइंट, किशनगढ़ मोड़, सेक्टर-5/6-7/8 चौक (हीरा सिंह चौक) और सेक्टर-7/8-18/19 चौक (एपी चौक) तक।
ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक तक पूर्व मार्ग और ट्रिब्यून चौक से एयरपोर्ट लाइट पॉइंट तक दक्षिण मार्ग।

पंचकूला में तीन समय पर बदलेगा ट्रैफिक
31 अक्तूबर, सुबह 5 से 9 बजे: रन फॉर यूनिटी
शिवालिक कंट्री क्लब, एमडीसी से माता मनसा देवी मंदिर के वीआईपी गेट तक मैराथन होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सकेतड़ी से पंचकूला और चंडीगढ़ आने वाला मार्ग बीजेपी कार्यालय पंचकमल से पहले टी-प्वाइंट से शिवालिक कंट्री क्लब होते हुए मंदिर के वीआईपी गेट तक बंद रहेगा।
सकेतड़ी से आने वाले वाहन टी-प्वाइंट से दाईं ओर मुड़कर चंडीगढ़ बॉर्डर होते हुए डॉल्फिन चौक पहुंच सकेंगे। पंचकूला और चंडीगढ़ से सकेतड़ी जाने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

31 अक्तूबर, शाम 5 से रात 10 बजे और 1 नवंबर, सुबह 7 से 11 बजे
माता मनसा देवी सिंह द्वार से पुराना पंचकूला तक यातायात प्रभावित रहेगा।
सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस होते हुए आगे टी-प्वाइंट तक भी आवाजाही प्रभावित होगी।

पिंजौर-कालका से चंडीगढ़ जाने का वैकल्पिक रास्ता
पिंजौर और कालका से आने वाले वाहन माजरी चौक से सेक्टर-17/18 चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड के रास्ते चंडीगढ़ जा सकेंगे।
चंडीगढ़ से पंचकूला, कालका और पिंजौर जाने वाले वाहन हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर-17/18 चौक होते हुए नाडा साहिब रोड से माजरी चौक पहुंच सकेंगे।

वाहन कहां खड़े करें, क्या रखें ध्यान
कार्यक्रम में आने वाले मेहमान, आमंत्रित और सरकारी कर्मचारी निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करें।
साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर वाहन टो करके हटाए जाएंगे।
प्रभावित मार्गों से बचें और यात्रा से पहले ट्रैफिक की स्थिति जांच लें।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ताजा अपडेट लें।
बैरिकेडिंग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें