फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत; 9 घायल

Thu, 29 Oct 2026 01:38 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में करवाचौथ की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक मजदूरों से भरा ऑटो खड़े ट्रक से टक्करा गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से मजदूरों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन




हादसे के बाद मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो मजदूर घायल 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे, जो लुधियाना से जालंधर एक पैलेस में काम करने जा रहे थे। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर तानिया ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए हैं। घायलों की पहचान संतोष, सरबजीत, शिशुपाल, अंकित, मनजीत, राहुल, हरदीप, हिमांशु और रणदीप के रूप में हुई है। 

मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया गया है। रामवीर ने बताया कि करीब 12 लोग ऑटो में सवार होकर लुधियाना से जालंधर जा रहे थे। सभी मजदूर एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। रामवीर के मुताबिक, वह तीन अन्य लोगों के साथ ऑटो के पीछे-पीछे आ रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें