फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना-फिरोजपुर हाइवे पर बड़ा हादसा: दो की मौत, पांच घायल, दोनों कारों के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार

Wed, 25 Mar 2026 06:59 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दो कारों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनो वाहनों में जोरदार टक्कर के बाद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हलवारा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव शेखूपुरा के पास दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट और रिट्स कार के परखच्चे उड़ गए और वहां चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब दोनों कारों में टक्कर हुई तो दूर दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। स्विफ्ट कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गाऊदीन उर्फ शफी (35) और सिराजू (30) के तौर पर हुई है। जबकि रिट्ज कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रिट्ज कार मोगा से लुधियाना जा रही थी। गांव शेखूपुरा के पास पिछला टायर फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ जाने से डिवाइडर पार करके लुधियाना से मोगा जा रही स्विफ्ट कार से सीधे टकरा गई।  रिट्ज कार में हर्षदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासी खोसा रणधीर (मोगा) सवार थे। स्विफ्ट में चालक गाऊदीन उर्फ शफी, लालदीन, सिराजू, मामू सेन और शानू निवासी ताजपुर रोड लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद रिट्ज कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे कार सवार दोनों घायलों को बचा लिया गया। 
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ)व ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज परमजीत सिंह और हवलदार सोहन सिंह ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने में मदद की और यातायात बहाल करवाया। मृतक गाऊदीन और सिराजू के परिवार में दोनों की पत्नियां दो-दो बेटे और एक-एक बेटी है। दाखा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें