फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की बेटी उड़ाएगी जहाज: मोहाली की दो युवतियों का एयर फोर्स अकादमी के लिए चयन, मंत्री अरोड़ा ने दी बधाई

Tue, 26 Nov 2024 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मोहाली जिले की दो बेटियों का चयन एयर फोर्ट अकादमी में हुआ है। चरणप्रीत कौर और महक ने वायु सेना अकादमी, डंडीगल में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयनित होकर पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। 
विज्ञापन
महक और चरनप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट्स चरनप्रीत कौर और महक का प्रतिष्ठित एयर फोर्स अकादमी डुंडीगल में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। इनकी ट्रेनिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी।

विज्ञापन


कुराली की रहने वाली महिला कैडेट चरनप्रीत कौर के पिता हरमिंदर सिंह बनवैत एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। मोहाली की रहने वाली महक के पिता अनिल कुमार दहिया एक सरकारी अध्यापक हैं। 192 लड़कियों की मेरिट सूची में चरनप्रीत कौर ने ऑल इंडिया रैंक चौथा और महक ने 23वां रैंक हासिल किया है।

मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई
पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों महिला कैडेट्स को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता निश्चित रूप से पंजाब की अन्य लड़कियों को भी रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


संस्थान ने जताई खुशी
माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवानिवृत्त) ने एयर फोर्स अकादमी के लिए महिला कैडेट्स के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से राज्य की अन्य लड़कियों को भी विभिन्न सशस्त्र बलों की प्री-कमीशन ट्रेनिंग अकादमियों में जाने के लिए प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें