फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गलती से मौत के मुंह में समा गए सगे भाई, सात और डेढ़ साल के मासूम की गई जान; गांव में मातम

Thu, 16 Jul 2026 06:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन

सार

जहरीला पदार्थ खाने से दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया। दोनों भाइयों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। 
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से दो भाइयों की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव रानी वलाह में जहरीला पदार्थ खाने से दो सगे मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और गांव के सरपंच के अनुसार, सुरजीत सिंह के दो बेटे गुरनिशान सिंह (7 वर्ष) और गुरदान सिंह (डेढ़ वर्ष) ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। 

विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ दम 
इसके बाद दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चोहला साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों ने कौन-सा जहरीला पदार्थ खाया था।

गांव में मातम 
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, पूरे इलाके में गम और शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें