मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे।
फतेहगढ़ साहिब शहीदी सभा में माथा टेकने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार की रात करीब 10 बजे मंडी गोबिंदगढ़ भयानक हादसे का शिकार हो गई। खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ की हदबंदी जीपीएस स्कूल नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। ट्राले की टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारू (32 वर्ष) और सुरिंदर सिंह (15) के रूप में हुई जोकि खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुरा गांव के रहने वाले थे। हादसे में 10 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। मंडी गोबिंदगढ़ थाना पुलिस जांच कर रही है। वहां पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, मृतक सुरिंदर सिंह के दादा माहल सिंह ने बताया कि उनके गांव से सभी लोग माथा टेकने के लिए फतेहगढ़ साहिब आए थे। रात को उन्हें घर पर फोन आया कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली का एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मौके पर आए तो पता चला कि उनके पोते की मौत हो गई। उनके एक पड़ोसी की भी मौत हो गई। घायलों को पहले खन्ना लुधियाना के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था वहां से अमृतसर ले गए।