फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 21 IPS का ट्रांसफर: सात जिलों के एसएसपी बदले, गुरमीत सिंह होंगे फिरोजपुर के SSP, यहां देखें लिस्ट

Fri, 21 Feb 2025 08:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 21 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें नौ जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
transfer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने के लिए राज्य सरकार एक्शन मोड में है। शुक्रवार को सरकार ने सात जिलों के एसएसपी समेत 21 आईपीएस अधिकारियों को तबादला कर दिया है। आईपीएस डॉ. ज्योति यादव को खन्ना का एसएसपी लगाया गया है। इसी तरह आईपीएस गुरमीत सिंह चौहान को एसएसपी फिरोजपुर लगाया गया है और सौम्या मिश्रा की एआईजी कार्मिक-2 के पद पर तैनाती की गई है। इसी तरह अखिल चौधरी को एसएसपी मुक्तसर साहिब लगाया गया है। आईपीएस संदीप कुमार मलिक को बरनाला की जगह अब एसएसपी होशियारपुर के पद पर तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह मोहम्मद सरफाज को एसएसपी बरनाला लगाया गया है। इसी तरह अंकुर गुप्ता एसएसपी लुधियाना, शुभम अग्रवाल एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, मनिंदर सिंह एसएसपी अमृतसर रूरल और आईपीएस आदित्य को एसएसपी गुरदासपुर लगाया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन


इसके अलावा जिन अधिकारियों को तबादला किया गया है, उनमें शुधांशू श्रीवास्तव को एडीजीपी सिक्योरिटी, धनप्रीत कौर पुलिस कमिश्नर जालंधर, जगदाले निलांबरी विजय डीआईजी लुधियाना रेंज, स्वपन शर्मा डीआईजी फिरोजपुर रेंज, सुरेंद्र लांबा एआईजी कार्मिक-1, चरनजीत सिंह एआईजी इंटेलिजेंस, दायमा हरीश कुमार ओमप्रकाश एआईजी इंटेलिजेंस, रवजोत ग्रेवाल एआईजी तकनीकी सेवाएं, नवनीत सिंह बैंस एआईजी क्राइम, अश्वनी गोत्याल एआईजी एचआरडी और रणधीर कुमार की राज्यपाल के एडीसी के तौर पर नियुक्ति की गई है। बता दें कि दिल्ली में पार्टी की हार के बाद ही पंजाब की आप सरकारप्रशासनिक सेवाओं में सुधार के लिए बड़े फैसले ले रही है। पहले भ्रष्टाचार पर प्रहार शुरू किया गया और अब अफसरशाही में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें