रात 11 बजे मिली 12 करोड़ रुपये की खुशखबरी
बलजिंदर सिंह को बीती रात करीब 11 बजे पता चला कि उनके टिकट पर 12 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। यह खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल हो गया। बलजिंदर सिंह दो बच्चों के पिता हैं। अब तक उनका परिवार खेतीबाड़ी और टिप्पर चलाने से होने वाली आमदनी पर निर्भर था। लॉटरी जीतने के बाद बलजिंदर सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी रकम मिलने से वह बेहद खुश हैं। हालांकि, अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि इन पैसों का इस्तेमाल किस तरह करेंगे।
पहले भी गांव में खुल चुका है किस्मत का खजाना
खास बात यह है कि हमायूंपुर गांव में लॉटरी से करोड़ों रुपये मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे कुछ साल पहले इसी गांव के तरलोचन सिंह की भी एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकली थी। अब बलजिंदर सिंह के नाम 12 करोड़ रुपये का इनाम आने से गांव में एक बार फिर लॉटरी की चर्चा तेज हो गई है।