तरनतारन जिले के थाना वैरोवाल के अंतर्गत गांव अलीवाल के पास बीती देर रात दो वाहनों की आपस में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना वैरोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन भेज दिया।
वहीं, हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि वे इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते।