फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: संजय वर्मा हत्याकांड में तीन और आरोपी राजस्थान से काबू, शूटरों को स्टे करवाने में की थी मदद

Fri, 11 Jul 2025 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस टीमें रोजाना छापेमारी कर रही हैं और अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर गिरोह का ही हाथ है लेकिन किस गिरोह का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
संजय वर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के चर्चित संजय वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों ने शूटरों की मदद की थी। बता दें कि इससे पहले पटियाला से गिरफ्तार किए गए दो आरोपी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह ने अबोहर में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के बीकानेर से  इस मामले में संलिप्त तीन और लोगों को पुलिस के एक सांझे आपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम इंद्रपाल बिश्नोई पुत्र रामेश्वर लाल बिश्नोई, संदीप खीचड़ पुत्र मनी राम व पवन खीचड़ हैं। इन तीनों ने शूटरों की ठहरने में मदद की थी और विदेश से शूटरों के लिए करीब एक लाख 40 की धनराशि भी इनके ही खातों में आई थी। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों से गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि शूटर कौन थे और कहां से आए थे। इस तरह इस मामले में अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी है जिनमें दो की मौत हो चुकी है।

एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस टीमें रोजाना छापेमारी कर रही हैं और अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर गिरोह का ही हाथ है लेकिन किस गिरोह का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि 7 जुलाई को अबोहर में न्यू वियरवेल के संचालक संजय वर्मा की अज्ञात लोगों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें