मोगा पुलिस ने बीते 21 जुलाई को अजीतवाल क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय सेना सिपाही भी शामिल है।
छुट्टी पर घर आया था फौजी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फौजी, उसका सगा भाई और उनका एक अन्य साथी शामिल है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, करीब डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक किरपान बरामद की है।