सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।
मनीमाजरा के आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। स्कूल की प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी राम गोपाल और मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते सहित अन्य टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। पुलिस धमकी भरी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।