फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर-जीरा कोर्ट को उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट, परिसर खाली करवाकर शुरू किया सर्च अभियान

Wed, 12 Aug 2026 10:47 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर

सार

बम धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और परिसर खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी सेशन जज की ईमेल पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया।
विज्ञापन




पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परिसर में विस्फोटक सामग्री की तलाश कर रही हैं। एहतियात के तौर पर दोपहर एक बजे तक कोर्ट का कामकाज बंद रखने का फैसला लिया गया है। वकीलों के मुताबिक, कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस पूरे परिसर की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जीरा कोर्ट कांप्लेक्स को भी मिली धमकी
जीरा कोर्ट कांप्लेक्स में भी ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया गया। पुलिस टीमों की ओर से पूरे परिसर की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। बार काउंसिल के प्रधान हरविंदर सिंह करवल ने बताया कि ईमेल आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें