फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में दुकान से चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो आरोपी, दो घंटे के अंतराल पर की थी दो बार चोरी

Tue, 03 Nov 2026 12:33 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा

सार

कानदार सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह लौटने पर शटर टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों युवक रात के दौरान करीब दो घंटे के अंतराल में दो बार दुकान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटकपूरा के गांव हरीनौ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद होने से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। चोरों ने बस स्टैंड के पास स्थित रीठू सेठ की दुकान का शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दुकानदार सोमवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह लौटने पर शटर टूटा मिला और गल्ले से नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों युवक रात के दौरान करीब दो घंटे के अंतराल में दो बार दुकान पर पहुंचे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसएचओ सिकंदर सिंह के अनुसार, फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें