चोरों ने रात करीब डेढ़ बजे गुरमेल ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाकर गैस कटर से ताला काटकर लाखों रुपये का सोना और चांदी चोरी कर ली। सुबह जब मालिक दुकान पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बठिंडा जिले के कस्बा भगता भाई का में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को चोरों ने एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बना लिया। चोर गैस कटर की मदद से दुकान के शटर और अन्य हिस्सों को काटकर करीब 20 तोले सोना और दो किलो चांदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरमेल ज्वेलर की दुकान पर चोरी
थाना भगता भाई का के एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि कस्बे में स्थित गुरमेल ज्वेलर की दुकान पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर का इस्तेमाल कर दुकान में दाखिल हुए और वहां रखे करीब 20 तोले सोने तथा 2 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लगा चोरी का पता
सोमवार सुबह जब लोग घरों से बाहर सैर करने के लिए निकले तो उन्हें चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि पुलिस ने ज्वेलर गुरमेल सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। दुकान मालिक के अनुसार चोर दुकान से 20 तोले सोना और 2 किलो चांदी चोरी करके ले गए हैं।
पुलिस कर रही जांच
उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।