भारत- अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ स्थित न्यू मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। केएल राहुल 165 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा। तीसरे विकेट के लिए केएल ने गिल के साथ 67 रनों की साझेदारी निभाई।
वहीं शुभमन गिल ने 68 गेंदों में अपना नौवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में दिखे। बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले वे 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी 15वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जो सुनील गावस्कर (14 पारियां) के बाद भारत के लिए दूसरी सबसे तेज उपलब्धि है। साथ ही, किसी भारतीय कप्तान द्वारा इस मुकाम तक पहुंचने में लिया गया यह सबसे कम समय (351 दिन) भी है।