फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट: पुलिस सतर्क, 493 टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 77 संदिग्ध हिरासत में लिए

Mon, 13 Jan 2025 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में आतंकी हमले के अलर्ट के चलते पुलिस विभाग की तरफ से विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग की। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आतंकी हमले का अलर्ट है। ऐसे में पुलिस भी सतर्क हो गई है। लोहड़ी के त्योहार के मौके पर राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार को प्रदेश भर के सभी बस स्टैंडों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 249 बस स्टैंडों पर 77 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 3 आपराधिक मामले दर्ज किए और 950 ग्राम भुक्की, 70 बोतलें अवैध शराब और 120 अल्प्राजोलम की गोलियां भी बरामद की। 

विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर 28 पुलिस जिलों के 249 बस स्टैंडों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 3514 व्यक्तियों की तलाशी ली गई। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बस स्टेंडों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। 

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। बता दें कि खूफिया एजेंसियों ने एक हफ्ते पहले आतंकी अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राजधानी दिल्ली और पंजाब आतंकियों के निशाने पर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीपी/एसएसपी को एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से बस स्टैंडों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। सभी पुलिसकर्मियों को इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति के साथ शिष्टाचार से पेश आने के सख्त निर्देश दिए गए थे। 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 493 पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

इस दौरान बस स्टैंडों के आसपास खड़े वाहनों की भी चेकिंग की गई। 318 वाहनों के चालान किए गए और 17 वाहनों को जब्त भी किया गया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें