फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर बढ़ा पारा: बारिश के बाद मिली राहत खत्म, 42 डिग्री पर तपा सूबा; यलो अलर्ट जारी

Sat, 24 May 2025 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

बठिंडा 42 डिग्री के तापमान के साथ शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक शनिवार व रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर रात का पारा ज्यादा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दो दिन रुक-रुक कर बारिश के बाद पारा फिर से चढ़ने लगा है। शुक्रवार को पंजाब के तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, फिलहाल यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे बना है। 

विज्ञापन


बठिंडा 42 डिग्री के तापमान के साथ शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक शनिवार व रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर रात का पारा ज्यादा रहने की संभावना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 23.6 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से छह दिनों के लिए पंजाब में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब में कईं जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही बारिश की भी संभावना है।

अमृतसर का अधिकतम पारा 38.1 डिग्री, लुधियाना का 38.5 डिग्री, पटियाला का 37.5 डिग्री, पठानकोट का 38.7 डिग्री, होशियारपुर का 37.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.4 डिग्री, जालंधर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.1 डिग्री, लुधियाना का 27.3 डिग्री, पटियाला का 26.4 डिग्री, पठानकोट का 27.0, बठिंडा का 25.5 डिग्री, जालंधर का 27.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें