फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ट्यूशन पढ़ने गई थी बच्ची, टीचर का पति उसे अलग कमरे में ले गया, आने लगीं चिल्लाने की आवाजें...

Fri, 13 Mar 2026 04:09 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर के पति ने गलत हरकत कर दी। आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे इकट्ठा हो गए और टीचर खुद पहुंच गई।
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए गई 11 साल की बच्ची से ट्यूशन टीचर के पति ने ही अश्लील हरकतें शुरु कर दीं। आरोपी उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे इकट्ठा हो गए और टीचर खुद पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी उन्हें देख फरार हो गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 

विज्ञापन


इस घटना से सहमी बच्ची तुरंत घर के लिए निकल गई और उसने इसकी शिकायत परिवार वालों को दी। जिसके बाद शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर राहों रोड स्थित न्यू कुलदीप नगर निवासी नरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी अपने बड़े भाई के साथ ट्यूशन पर गई थी। इसी दौरान बच्ची अंदर गई तो टीचर का पति आरोपी नरिंदर कुमार उसे अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने डराने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत जुटा बच्ची चिल्लाई तो बाकी बच्चे और ट्यूशन टीचर अंदर पहुंच गई। सभी देख कर हैरान हो गए। इसी दौरान बच्ची आरोप लगाते हुए वहां से घर चली गई। जिसके बाद इसकी जानकारी परिवार को दी और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो बच्ची द्वारा लगाए आरोप सही पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें