फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games 2025: पंजाब के खिलाड़ियों का दबदबा, शॉटपुट में गोल्ड और ब्रांज मेडल, सीएम मान ने भी की तारीफ

Wed, 12 Feb 2025 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

देहरादून में चल रही नेशनल गेम्स 2025 में पंजाब के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। बुधवार को शॉटपुट में पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं प्रभकिरपाल सिंह काहलों ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। 
विज्ञापन
पदकों के साथ तजिंदरपाल सिंह तूर और प्रभकिरपाल सिंह काहलों। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सिलसिला जारी है। ग्रीन गेम्स थीम पर पहली बार राज्य में इतने बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून में चल रही नेशनल गेम्स 2025 में पंजाब के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। नेशनल गेम्स में पंजाब के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को शॉटपुट में पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं प्रभकिरपाल सिंह काहलों ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों की इस जीत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बधाई दी है और खिलाड़ियों की सराहना भी की है। सीएम मान ने दोनों खिलाड़ियों सहित उनके कोच को भी मुबारकबाद दी है।  

बता दें कि इससे पहले अंजुम मोदगिल और सिफत कौर समरा ने भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया था। पंजाब की दोनों खिलाड़ी सिफत कौर समरा और अंजुम मोदगिल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर शूटिंग इवेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीता था। दोनों को इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री बधाई दी थी। सीएम मान ने कहा था कि आप देश सहित पंजाब का मान हैं। इस जीते के लिए माता-पिता और कोच साहिबान को भी मुबारकबाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें