फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में भारतीय मूल के युवक की संदिग्ध मौत: कार में जला हुआ मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 19 Nov 2026 12:49 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर

सार

कनाडा में भारतीय मूल के युवक तुषार शर्मा की संदिग्ध मौत के मामला सामने आया है। बीती 28 अक्टूबर को युवक का जला हुआ शव कार में मिला था। 
विज्ञापन
तुषार शर्मा, मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में भारतीय नौजवानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में 25 वर्षीय भारतीय नौजवान तुषार शर्मा का शव जली हुई कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है। तुषार कनाडा के सरे शहर में रहता था। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि तुषार की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई और वारदात के बाद सबूत मिटाने के इरादे से कार को आग के हवाले किया गया। 
विज्ञापन


बीते 29 अक्टूबर की घटना 
हालांकि हत्या के पीछे का मकसद अभी सामने नहीं आया है। घटना 29 अक्टूबर की रात करीब 10:26 बजे की है। लैंगली के रावलिसन क्रिसेंट इलाके में 23300 ब्लॉक के पास एक कार में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को मिली। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने जब आग बुझाई तो कार के अंदर मानव अवशेष मिले। इसके बाद मामला सामान्य आगजनी के बजाय हत्या का होने के संदेह में जांच के लिए भेज दिया गया। 

कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच अपने हाथ में ले ली है। लैंगली की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और ब्रिटिश कोलंबिया कोरोनर्स सर्विस भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। जांचकर्ताओं के मुताबिक तुषार का कनाडा में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और उसके परिचितों का दायरा भी सीमित था। पुलिस अब उसकी दिनचर्या, निजी संबंधों, हालिया गतिविधियों और घटना से पहले उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सार्जेंट फ्रीडा फोंग के मुताबिक जांचकर्ता कनाडा और विदेशों में रह रहे तुषार के परिवार तथा दोस्तों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि उसकी जिंदगी और मौत से पहले की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस का मानना है कि शुरुआती साक्ष्य इस घटना के किसी को निशाना बनाकर किए जाने की ओर संकेत करते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि तुषार की मौत कार में आग लगने से हुई या उसे पहले ही मार दिया गया था और बाद में शव को कार में रखकर आग लगाई गई। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में कितने लोग शामिल थे और हत्या के पीछे क्या मकसद था। कनाडा स्थित भारत के वैंकूवर वाणिज्य दूतावास ने भी तुषार की मौत पर दुख जताया है और कहा है कि वह परिवार तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। 

जांच एजेंसी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास 29 अक्टूबर से पहले तुषार की गतिविधियों, उसके संपर्कों या लैंगली में हुई इस वारदात से जुड़ी कोई जानकारी अथवा सीसीटीवी फुटेज है तो वह पुलिस से साझा करे। इस घटना ने कनाडा में रह रहे भारतीय नौजवानों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब तुषार के संपर्कों और वारदात से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें