फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पिता को आया डॉक्टर का फोन, 11 माह पहले हुई थी शादी, क्या बोला मायका पक्ष?

Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

पंजाब के पठानकोट में एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तारागढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी निवासी पहाड़ीपुर बमियाल पठानकोट के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। 

विज्ञापन




11 माह पहले हुई थी शादी 
जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 11 माह पहले पहाड़ीपुर में हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी थी और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक उन्हें एक डॉक्टर का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी बेटी की हालत बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन


मायका पक्ष में रोष 
जब परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। इस खबर के बाद परिवार में रोष है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एक निजी अस्पताल से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि मृतका  के परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें