फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पीयू में इस दिन होंगे छात्र संघ के चुनाव, तारीख का हुआ एलान; छात्र संगठनों ने कसी कमर

Thu, 20 Aug 2026 04:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

गुरुवार को पंजाब विश्वविद्यालय में छात्र संगठन के चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी ने कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होगी और 31 अगस्त को मतदान होगा। चुनाव में काउंसिल के पदाधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों (डीआर) और एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन


शेड्यूल की जानकारी स्टूडेंट सेंटर के कमेटी रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई। इस दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर वाईके रावल और प्रोफेसर नमिता गुप्ता भी मौजूद रहे।
24 अगस्त को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12 बजे विभागों के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक उम्मीदवारों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 25 अगस्त को सुबह 10 बजे नामांकन वापस लेने का समय होगा। इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे अंतिम सूची डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होगा। विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम संबंधित विभागों में मतदान पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। वहीं, पदाधिकारियों के वोटों की गिनती जिम्नेजियम हॉल में होगी और परिणाम भी वहीं घोषित किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव कमेटी का चुनाव 31 अगस्त को ही जूलॉजी विभाग के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें केवल निर्वाचित विभागीय प्रतिनिधि ही हिस्सा ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 सितंबर तक डीआर का परिणाम डीएसडब्ल्यू कार्यालय को भेजना होगा। 11 सितंबर को सुबह 11 बजे अंतिम चुनावी प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें