फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों का आतंक: चार साल की मासूम को नोचकर मार डाला, धान की रोपाई के लिए आया था मजदूर परिवार

Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति गांव बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी उनकी बच्ची को कुत्ते घसीट कर ले गए और नोच डाला।
विज्ञापन
मासूम बच्ची - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर के गांव ओहड़पुर-बसी जलाल संपर्क मार्ग पर रविवार देर शाम आवारा कुत्तों के झुंड ने प्रवासी खेत मजदूरों की करीब 4 वर्षीय बच्ची पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव निवासी मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति गांव बसी जलाल के पास एक किसान के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से करीब 100 मीटर दूर मोटर के पास पेड़ के नीचे लिटा रखा था।

शाम करीब सात बजे के करीब आवारा कुत्तों ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया और उसे कुछ दूरी तक घसीट ले गए। बच्ची की चीखें सुनकर उसके माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां गुनगुन गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे टांडा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची का परिवार गांव बसी जलाल में रहकर धान की रोपाई का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें