मंत्री तरणप्रीत सोंद ने कहा कि पराली से अब उद्योगों का ईंधन बनेगा। इससे पर्यावरण भी बचेगा और किसान भी कमाएंगे। उद्योगों को पराली-आधारित बॉयलर लगाने पर भारी सब्सिडी मिलेगी। पंजाब सरकार ने नई कैपिटल सब्सिडी योजना लागू की है।
पंजाब सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब में पहली बार पराली का इस्तेमाल करने पर उद्योगों को पांच करोड़ रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। पंजाब सरकार का ये कदम न केवल पर्यावरण को साफ रखने की दिशा में है, बल्कि इससे राज्य के उद्योग और किसान दोनों को जबरदस्त आर्थिक फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
मंत्री तरणप्रीत सोंद ने कहा कि पराली से अब उद्योगों का ईंधन बनेगा। इससे पर्यावरण भी बचेगा और किसान भी कमाएंगे। उद्योगों को पराली-आधारित बॉयलर लगाने पर भारी सब्सिडी मिलेगी। पंजाब सरकार ने नई कैपिटल सब्सिडी योजना लागू की है। इसमें 1 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रति 8 टीपीएच बॉयलर तक पर मिलेगी। इससे पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर ब्रेक लगेगी। मान सरकार ने अपील की है कि तेल, कोयला या दूसरे बायोमास पर चलने वाले उद्योग इस योजना का तुरंत लाभ उठाएं।